BhaktiVed
कृष्ण

बसो मोरे नैननमें नंदलाल

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

राग हमीर - ताल तिताला

बसो मोरे नैननमें नंदलाल.

मोहनी मूरति सांवरि सूरति नैणा बने बिसाल,

अधर सुधारस मुरली राजत उर बैजंती-माल.

छुद्र घंटिका कटि तट सोभित नूपुर सबद रसाल,

मीरां प्रभु संतन सुखदाई भक्तवत्सल गोपाल.

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें