BhaktiVed
Krishna

Bisar Gai Mero Har

BhajanAuthor: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

बीसर गई मेरो हार

बीसर गई मेरो हार, जमनातीरे, बीसर गई मेरो हार

इत गोकुल, उत मथुरा नगरी, कैसे उतरुं पार ? जमना०

में जल यमुना भरन जात री, मिलगये नंदकुमार. जमना०

वृंदावनकी कुंज गलिनमें, नृत्यकरत है मुरार. जमना०

मीरांके प्रभु गिरिधर नागर, चरणकमल बलिहार. जमना०

No video for this text yet.Search on YouTube

Also read