BhaktiVed
Krishna

Jo Tum Todo

BhajanAuthor: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

पद ४२ राग बिलावर.

जो तुम तोडो पीया मैं नहीं तोडुं;

तोरी प्रीत तोडी कृष्ण कोन संग जोडुं. टेक.

तुम भये तरुवर, हम भये पंखिया

तुम भये सरोवर, हम भये मछिया.— जो तुम. १

तुम भये गिरिवर, हम भये धारा

तुम भये चंदा हम भये चकोरा.— जो तुम. २.

तुम भये मोती प्रभु! हम भये धागा

तुम भये सोना, हम भये सुहागा. जो तुम. ३.

बाई मीरां कहे, प्रभु ब्रीजके बासी;

तुम मेरे ठाकुर, मैं तेरी दासी.— जो तुम. ४.

No video for this text yet.Search on YouTube

Also read