BhaktiVed
कृष्ण

करना फकीरी तब क्या दिलगीरी?

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

करना फकीरी तब क्या दिलगीरी, सदा मगनमें रहेना जी टेक.

कोई दिन गाडी ने कोई दिन बंगला, कोई दिन जंगल बसना जी— करना. १.

कोई दिन हाथी ने कोई दिन घोडा, कोई दिन पांव पे चलना जी— करना २.

कोई दिन खाजां ने कोई दिन लाडु, कोई दिन फाकमफाका जी— करना ३.

कोई दिन ढोलिया, कोई दिन तलाई, कोई दिन भोंय पे लेटना जी— करना ४.

मीरां कहे प्रभु गिरिधरना गुण, जो आन पडे सो सहना जी— करना ५.

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें