BhaktiVed
कृष्ण

मत जा मत जा मत जा जोगी

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

मत जा मत जा मत जा जोगी

जोगी ! मत जा, मत जा मत जा

पाय परुं मैं तेरी ... जोगी०

प्रेमभक्ति को पेंडो हि न्यारो

हम को गेल बता जा ... जोगी०

अगरचंदनकी चिता रचावुं,

अपने हाथ जला जा ... जोगी०

जल बल भई भसम की ढेरी,

अपने अंग लगा जा ... जोगी०

मीरां के प्रभु गिरिधर नागर,

ज्योत में ज्योत मिला जा ... जोगी०

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें