BhaktiVed
कृष्ण

मेरो बेडो लगाज्यो पार

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

राग पहाडी — ताल कहरवा

प्रभुजी मैं अरज करुं छुं मेरो बेडो लगाज्यो पार.

ईन भवमें दुःख बहु पायो संसा – शोक – निवार.

अष्ट करम की तलब लगी है दूर करो दुःख-भार

यों संसार सब बह्यो जात है लख चौरासी री धार.

मीरां के प्रभु गिरिधर नागर आवागमन निवार

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें