BhaktiVed
कृष्ण

तुम बिन रह्यो न जाय

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

राग आसावरी - ताल तिताला

प्यारे दरसन दीज्यो आय, तुम बिन रह्यो न जाय.

जळ बिन कमल, चंद बिन रजनी, ऐसे तुम देख्या बिन सजनी,

आकुळ व्याकुळ फिरै रैन दिन, बिरह कलेजो खाय

दिवस न भूख नींद नहीं रैना, मुखसूं कहत न आवे बैना,

कहा कहूं कछु कहत न आवे, मिलकर तपत बुझाय

कयुं तरसावो अंतरजामी! आन मिलो किरपा कर स्वामी,

मीरां दासी जनम जनमकी, पडी तुम्हारे पाय

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें