BhaktiVed
राम

तू तो राम सुमिर जग लड़वा दे

भजनरचना: कबीर (Kabir)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

तू तो राम सुमिर जग लड़वा दे।

इक राम नाम को भजन कर, वो तेरी नैया पार लगा दे।

तू तो राम सुमिर जग लड़वा दे।

जग में सब दुनिया झूठी, झूठी है जगत की माया।

काया माया सब कुछ झूठा, झूठा सब परिवारा॥

तू तो राम सुमिर जग लड़वा दे।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, राम भजन का ध्यान लगा दे।

तू तो राम सुमिर जग लड़वा दे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Kabir pad; text as commonly sung

ये भी पढ़ें