BhaktiVed
कृष्ण

मतवारो बादर आये रे

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)Monsoon bhajan

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

मतवारो बादर आये रे।

हरि को सनेसो कछु न लाये रे॥

दादुर मोर पपीहा बोले, कोयल सबद सुनाये रे।

मतवारो बादर आये रे।

काली अँधियारी बिजली चमकै, बिरहिन अति डरपाये रे।

मतवारो बादर आये रे।

पिउ पिउ करूँ पपीहा ज्यूँ, सेज अधिक तरसाये रे।

मतवारो बादर आये रे।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, बेग मिलो सुखदाये रे।

मतवारो बादर आये रे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें