BhaktiVed
कृष्ण

राणाजी मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

राजाजी को बोल्यो म्हारो, म्हारे काँई लागे।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

चरणामृत को नेम हमारो, नित उठ दरसण जास्याँ।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

हरि मन्दिर में निरत करास्याँ, घुँघरिया छमकास्याँ।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

राम नाम की जप माला ले, भवसागर तर जास्याँ।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

यह संसार बाड़ का काँटा, ज्या संगत नहिं जास्याँ।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, निरख परख गुण गास्याँ।

राणाजी, मैं तो गोविन्द के गुण गास्याँ।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें