BhaktiVed
अपने नाम से दिवाली Wishes · WhatsApp Status
खाटू श्याम

ॐ जय श्री श्याम हरे

आरतीSung at Khatu Shyam temple aarti; Ekadashi nights
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चँवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

झाँझ कटोरा और घड़ियावल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावें, जय-जयकार करे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्त-जन, मनवांछित फल पावे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें