BhaktiVed
कृष्ण

कहुं मिलै पिता मारा

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

राग भीमपलासी - ताल तिताला

गोविंद, कबहुं मिलै पिया मेरा.

चरण-कवंल को हंस-हंस देखूं राखूं नैणां नेरा,

निरखणकूं मोहि चाव घणेरो कब देखुं मुख तेरा.

व्याकुल प्राण धरत नहीं धीरज, मिल तूं मीत सवेरा,

मीरां के प्रभु गिरिधर नागर, ताप तपन बहु तेरा.

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें