BhaktiVed
Krishna

Ranaji, Tain Jhahar Diyo Main Jani

BhajanAuthor: મીરાંબાઈ (Meera Bai)

राणाजी, तैं झहर दियो मैं जानी

राणाजी, तैं झहर दियो मैं जानी.

जब लग कंचन कसिये नाही,

होत ना बारा पानी;

लोकलाज कुल कान जगतकी,

बहाय दीनी जैसे पानी. ... राणाजी.

अपने घरका परदा कर ले,

मैं अबला बौरानी;

तरकस तीर लग्यो मेरे हियरे,

गरक गयो सनकानी ... राणाजी.

मीरां प्रभु के आगे नाची,

चरणकमल लपटानी ... राणाजी.

No video for this text yet.Search on YouTube

Also read