BhaktiVed
कृष्ण

भजो रे भैया राम गोविन्द हरी

कीर्तनरचना: कबीर (attributed)Kirtan; fast
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

भजो रे भैया राम गोविन्द हरी।

राम गोविन्द हरी, भजो रे भैया राम गोविन्द हरी॥

जप तप साधन कछु नहिं लागत, खरचत नहिं गठरी।

भजो रे भैया राम गोविन्द हरी।

सन्तत सम्पत सुख के कारन, जासे भूल परी।

भजो रे भैया राम गोविन्द हरी।

कहत कबीर राम नहिं जा मुख, ता मुख धूल भरी।

भजो रे भैया राम गोविन्द हरी।