BhaktiVed
गुरु / संत

सुनता है गुरु ज्ञानी

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

सुनता है गुरु ज्ञानी ज्ञानी ज्ञानी, गगन में आवाज़ हो रही झीनी झीनी।

पहले आए नाद बिन्दु से, पीछे जमया पानी।

सब घट पूरण पूर रह्या है, अलख पुरुष निरबानी॥

सुनता है गुरु ज्ञानी।

वहाँ से आया पटा लिखाया, तृष्णा तू ना जानी।

बिना खोजे अब ना ठिकाना, बूझ ले गुरु से बानी॥

सुनता है गुरु ज्ञानी।

जोगी ज्ञानी तपसी सबै तपसी, आपन आपन में भरमानी।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, जिन सतगुरु बिन ना जानी॥

सुनता है गुरु ज्ञानी।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें