BhaktiVed
कृष्ण

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

घर घर तुलसी ठाकुर पूजा, दरसण गोविन्दजी को।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

निरमल नीर बहत जमुना में, भोजन दूध दही को।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

रतन सिंघासण आप बिराजैं, मुकुट धरयो तुलसी को।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

कुंजन कुंजन फिरत राधिका, सबद सुणत मुरली को।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, भजन बिना नर फीको।

आली म्हाने लागे वृन्दावन नीको।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें