BhaktiVed
कृष्ण

ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दरद न जाणै कोय।

घायल की गति घायल जाणै, जो कोई घायल होय।

जौहरी की गति जौहरी जाणै, की जिन जौहर होय॥

ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दरद न जाणै कोय।

सूली ऊपर सेज हमारी, किस बिध सोणा होय।

गगन मंडल पर सेज पिया की, किस बिध मिलणा होय॥

ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दरद न जाणै कोय।

दरद की मारी बन बन डोलूँ, बैद मिल्या नहिं कोय।

मीरा की प्रभु पीर मिटैगी, जब बैद साँवलिया होय॥

ऐरी मैं तो प्रेम दीवानी, मेरो दरद न जाणै कोय।

ये भी पढ़ें