BhaktiVed
राम

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)Raag Bhairavi; slow bhajan
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

जनम जनम की पूँजी पाई, जग में सभी खोवायो।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

खरचै नहिं कोई चोर न लेवै, दिन दिन बढ़त सवायो।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, हरख हरख जस गायो।

पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।

ये भी पढ़ें