BhaktiVed
कृष्ण

श्याम मने चाकर राखो जी

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

श्याम मने चाकर राखो जी।

गिरिधारी लाला, चाकर राखो जी॥

चाकर रहसूँ बाग लगासूँ, नित उठ दरसण पासूँ।

बृन्दाबन की कुंज गलिन में, गोविन्द लीला गासूँ॥

श्याम मने चाकर राखो जी।

चाकरी में दरसण पाऊँ, सुमिरण पाऊँ खरची।

भाव भगति जागीरी पाऊँ, तीनूँ बाताँ सरसी॥

श्याम मने चाकर राखो जी।

मोर मुकुट पीताम्बर सोहे, गल बैजन्ती माला।

बृन्दाबन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला॥

श्याम मने चाकर राखो जी।

ऊँचे ऊँचे महल बनाऊँ, बिच बिच राखूँ बारी।

साँवरिया रा दरसण पाऊँ, पहर कुसुम्बी सारी॥

श्याम मने चाकर राखो जी।

आधी रात प्रभु दरसण दीज्यो, जमना जी रे तीरा।

मीरा रा प्रभु गिरिधर नागर, हिवड़ो घणो अधीरा॥

श्याम मने चाकर राखो जी।

ये भी पढ़ें