BhaktiVed
Ram

Ab Kaise Chhute Ram Nam Rat Lagi

BhajanAuthor: सन्त रविदास (Sant Ravidas)

This text is still being proofread.

अब कैसे छूटे राम नाम रट लागी।

प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी, जाकी अँग अँग बास समानी।

प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चन्द चकोरा॥

अब कैसे छूटे राम नाम रट लागी।

प्रभु जी तुम दीपक हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती।

प्रभु जी तुम मोती हम धागा, जैसे सोनहिं मिलत सुहागा॥

अब कैसे छूटे राम नाम रट लागी।

प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करै रैदासा।

अब कैसे छूटे राम नाम रट लागी॥

No video for this text yet.Search on YouTube
Source: Ravidas pad (Guru Granth Sahib, Raag Sorath); text as commonly sung

Also read