BhaktiVed
कृष्ण

केसव कहि न जाइ का कहिये

भजनरचना: गोस्वामी तुलसीदास (Goswami Tulsidas)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

केसव, कहि न जाइ का कहिये।

देखत तव रचना बिचित्र हरि, समुझि मनहिं मन रहिये॥

सून्य भीति पर चित्र, रंग नहिं, तनु बिनु लिखा चितेरे।

धोये मिटइ न मरइ भीति, दुख पाइय इहि तनु हेरे॥

केसव, कहि न जाइ का कहिये।

रबिकर-नीर बसै अति दारुन, मकर रूप तेहि माहीं।

बदन-हीन सो ग्रसै चराचर, पान करन जे जाहीं॥

केसव, कहि न जाइ का कहिये।

कोउ कह सत्य, झूठ कह कोऊ, जुगल प्रबल कोउ मानै।

तुलसीदास परिहरै तीनि भ्रम, सो आपन पहिचानै॥

केसव, कहि न जाइ का कहिये।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Tulsidas, Vinay Patrika, pad 111; Gita Press edition