BhaktiVed
राम

मन पछितैहै अवसर बीते

भजनरचना: गोस्वामी तुलसीदास (Goswami Tulsidas)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

मन पछितैहै अवसर बीते।

दुर्लभ देह पाइ हरिपद भजु, करम बचन अरु हीते॥

सहसबाहु दसबदन आदि नृप, बचे न काल बलीते।

हम-हम करि धन धाम सँवारे, अन्त चले उठि रीते॥

मन पछितैहै अवसर बीते।

सुत बनितादि जानि स्वारथरत, न करु नेह सबही ते।

अन्तहुँ तोहिं तजेंगे पामर, तू न तजै अबही ते॥

मन पछितैहै अवसर बीते।

अब नाथहिं अनुरागु जागु जड़, त्यागु दुरासा जी ते।

बुझै न काम अगिनि तुलसी कहुँ, बिषय-भोग बहु घी ते॥

मन पछितैहै अवसर बीते।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें