BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो।

चन्दन काठ के बनल खटोला, ता पर दुलहिन सूतल हो।

उठो री सखी मोरी माँग सँवारो, दुलहा मोसे रूठल हो॥

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो।

आये जमराज पलँग चढ़ि बैठे, नैनन अँसुवा टूटल हो।

चार जने मिलि खाट उठाइन, चहुँ दिसि धूँ धूँ उठल हो॥

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, जग से नाता टूटल हो।

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो॥

ये भी पढ़ें