BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

नैहरवा हमका न भावै

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

नैहरवा हमका न भावै।

साँईं की नगरी परम अति सुन्दर, जहँ कोई जाय न आवै।

चाँद सूरज जहँ पवन न पानी, को संदेस पहुँचावै॥

नैहरवा हमका न भावै।

दरद यह साँईं को सुनावै, बिन सतगुरु आपन नहिं पावै।

साँईं के संग सखी सब आईं, काहे सोच करावै॥

नैहरवा हमका न भावै।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, सपने में प्रीतम आवै।

तपन यह जिया की बुझि जावै, जब रतन दरस दिखावै॥

नैहरवा हमका न भावै।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें