BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

साधो सहज समाधि भली

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

साधो, सहज समाधि भली।

गुरु प्रताप जा दिन से जागी, दिन दिन अधिक चली॥

जहँ जहँ डोलौं सो परिकरमा, जो कछु करौं सो सेवा।

जब सोवौं तब करौं दण्डवत, पूजौं और न देवा॥

साधो, सहज समाधि भली।

कहौं सो नाम सुनौं सो सुमिरन, खाँव पियौं सो पूजा।

गिरह उजाड़ एक सम लेखौं, भाव मिटावौं दूजा॥

साधो, सहज समाधि भली।

आँख न मूँदौं कान न रूँधौं, तनिक कष्ट नहिं धारौं।

खुले नैन पहिचानौं हँसि हँसि, सुन्दर रूप निहारौं॥

साधो, सहज समाधि भली।

शब्द निरन्तर से मन लागा, मलिन वासना त्यागी।

ऊठत बैठत कबहुँ न छूटै, ऐसी तारी लागी॥

साधो, सहज समाधि भली।

कहैं कबीर यह उनमुनि रहनी, सो परगट कर गाई।

दुख सुख से कोई परे परमपद, तेहि पद रहा समाई॥

साधो, सहज समाधि भली।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें