BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

साधो ये मुरदों का गाँव

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

साधो ये मुरदों का गाँव।

पीर मरे पैगम्बर मरिहैं, मरिहैं जिन्दा जोगी।

राजा मरिहैं परजा मरिहै, मरिहैं वैद और रोगी॥

साधो ये मुरदों का गाँव।

चन्दा मरिहै सूरज मरिहै, मरिहैं धरनि अकासा।

चौदहों भुवन के चौधरी मरिहैं, इन हूँ की का आसा॥

साधो ये मुरदों का गाँव।

नौहूँ मरिहैं दसहूँ मरिहैं, मरिहैं सहज अठासी।

तेतीस कोटि देवता मरिहैं, बड़ी काल की बाजी॥

साधो ये मुरदों का गाँव।

नाम अनाम अनन्त रहत है, दूजा तत्त न होई।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, भटक मरो मत कोई॥

साधो ये मुरदों का गाँव।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें