BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

सन्तो भाई आई ज्ञान की आँधी

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

सन्तो भाई आई ज्ञान की आँधी रे।

भ्रम की टाटी सबै उड़ानी, माया रहै न बाँधी॥

हिति चित्त की द्वै थूँनी गिरानी, मोह बलेंडा टूटा।

त्रिस्ना छाँनि परी घर ऊपर, कुबुधि का भाँडा फूटा॥

सन्तो भाई आई ज्ञान की आँधी रे।

जोग जुगति करि सन्तौं बाँधी, निरचू चुवै न पानी।

कूड़ कपट काया का निकस्या, हरि की गति जब जानी॥

सन्तो भाई आई ज्ञान की आँधी रे।

आँधी पीछै जो जल बूठा, प्रेम हरी जन भींनाँ।

कहै कबीर भान के प्रगटे, उदित भया तम खीनाँ॥

सन्तो भाई आई ज्ञान की आँधी रे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें