BhaktiVed
गुरु / संत

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके

भजनरचना: अमीर खुसरो (Amir Khusro)Sung as qawwali and as sufi bhajan
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके।

बात अगम कह दीनी रे मोसे नैना मिलाइके॥

प्रेम भटी का मदवा पिलाइके, मतवारी कर लीनी रे मोसे नैना मिलाइके।

गोरी गोरी बईयाँ हरी हरी चूड़ियाँ, बईयाँ पकड़ धर लीनी रे मोसे नैना मिलाइके॥

बल बल जाऊँ मैं तोरे रंगरेजवा, अपनी सी रंग दीनी रे मोसे नैना मिलाइके।

खुसरो निजाम के बल बल जइए, मोहे सुहागन कीनी रे मोसे नैना मिलाइके॥

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके।

ये भी पढ़ें