BhaktiVed
कृष्ण

मन रे ! परसि हरि के चरन

भजनरचना: મીરાંબાઈ (Meera Bai)
लिपि
अक्षर आकार

स्रोत और संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज नहीं है
स्रोत
Gujarati Wikisource, https://gu.wikisource.org/wiki/મન_રે_!_પરસિ_હરિ_કે_ચરન (revision 197620)
स्रोत का विवरण
Text taken from the Wikisource transcription; script-converted to Devanagari

उपलब्ध स्रोत और समीक्षा का विवरण यहाँ दिया जाता है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

राग तोडी - ताल तेवरा

मन रे ! परस हरि के चरन.

सुभग सीतल कमल-कोमल, त्रिविध ज्वाला-हरन;

जिन चरन प्रह्लाद परसे, इन्द्र पदवी धरन;

जिन चरन ध्रुव अटल कीन्हो, राखी अपने सरन;

जिन चरन ब्रह्मांड भेट्यो, नख सिखौ श्रीभरन.

जिन चरन प्रभु परसि लीन्हें, तरी गौतम-धरन;

जिन चरन कालीनाग नाथ्यो, गोपलीला करन.

जिन चरन धार्यो गोवर्धन, गरब मघवा हरन;

दासी मीरां लाल गिरिधर, अगम तारन-तरन.

ये भी पढ़ें