BhaktiVed
कृष्ण

बरसे बदरिया सावन की

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)Monsoon (Shravan) bhajan
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

बरसे बदरिया सावन की।

सावन की मन भावन की॥

सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की।

बरसे बदरिया सावन की।

उमड़ घुमड़ चहुँ दिसा से आयो, दामिनि दमकै झर लावन की।

बरसे बदरिया सावन की।

नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसै, शीतल पवन सुहावन की।

बरसे बदरिया सावन की।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, आनन्द मंगल गावन की।

बरसे बदरिया सावन की।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें