BhaktiVed
कृष्ण

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो

भजनरचना: सूरदास (Surdas)Bal-lila pad; sung at Janmashtami
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

ख्याल परै ये सखा सबै मिलि, मेरे मुख लपटायो।

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

भोर भयो गैयन के पाछे, मधुबन मोहिं पठायो।

चार पहर बंसीबट भटक्यो, साँझ परे घर आयो॥

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

मैं बालक बहियन को छोटो, छींको किहि बिधि पायो।

ग्वाल बाल सब बैर परे हैं, बरबस मुख लपटायो॥

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

तू जननी मन की अति भोरी, इनके कहे पतियायो।

जिय तेरे कछु भेद उपजि है, जानि परायो जायो॥

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

यह लै अपनी लकुटि कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।

सूरदास तब बिहँसि जसोदा, लै उर कंठ लगायो॥

मैया मोरी मैं नहिं माखन खायो।

ये भी पढ़ें