BhaktiVed
कृष्ण

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे।

मैं तो मेरे नारायण की, आपहि हो गई दासी रे।

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे।

लोग कहैं मीरा भई बावरी, न्यात कहै कुल नासी रे।

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे।

विष का प्याला राणा जी भेज्या, पीवत मीरा हाँसी रे।

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, सहज मिले अविनासी रे।

पग घुँघरू बाँध मीरा नाची रे।

ये भी पढ़ें