BhaktiVed
Krishna

Tanak Hari Chitvau Ji Mori Or

BhajanAuthor: मीराबाई (Meera Bai)

This text is still being proofread.

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

हम चितवत तुम चितवत नाहीं, हिय में बड़ो कठोर।

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

मेरे आसा चितवनि तुम्हरी, और न दूजी ठौर।

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

तुमसे हमको एक हैं जी, हम-सी लाख करोर।

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

मीरा कहै प्रभु हरि अबिनासी, नैन बन्यो दोउ जोर।

तनक हरि चितवौ जी मोरी ओर।

No video for this text yet.Search on YouTube
Source: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

Also read