BhaktiVed
कृष्ण

सेस गनेस महेस दिनेस

स्तोत्ररचना: रसखान (Raskhan)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

सेस गनेस महेस दिनेस, सुरेसहु जाहि निरन्तर गावैं।

जाहि अनादि अनन्त अखण्ड, अछेद अभेद सुबेद बतावैं॥

नारद से सुक व्यास रटैं, पचि हारे तऊ पुनि पार न पावैं।

ताहि अहीर की छोहरियाँ, छछिया भरि छाछ पै नाच नचावैं॥

धूरि भरे अति सोभित स्याम जू, तैसी बनी सिर सुन्दर चोटी।

खेलत खात फिरैं अँगना, पग पैंजनी बाजति पीरी कछोटी॥

वा छबि को रसखान बिलोकत, वारत काम कला निज कोटी।

काग के भाग बड़े सजनी, हरि हाथ सों लै गयो माखन रोटी॥

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें