BhaktiVed
गुरु / संत

प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी

भजनरचना: सन्त रविदास (Sant Ravidas)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

प्रभु जी तुम चन्दन हम पानी।

जाकी अँग अँग बास समानी॥

प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा।

जैसे चितवत चन्द चकोरा॥

प्रभु जी तुम दीपक हम बाती।

जाकी जोति बरै दिन राती॥

प्रभु जी तुम मोती हम धागा।

जैसे सोनहिं मिलत सुहागा॥

प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा।

ऐसी भक्ति करै रैदासा॥

ये भी पढ़ें