BhaktiVed
कृष्ण

हरि जू की आरती बनी

आरतीरचना: सूरदास (Surdas)Haveli sangeet aarti
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

हरि जू की आरती बनी।

आरति बनी हरि जू की, आरति बनी॥

सब सुरन की सुर नारि, आरति उतारतीं।

गावतीं मंगलचार, तान धुनि तान धुनी॥

हरि जू की आरती बनी।

कनक थार रतन जटित, दीपक जगमगात।

जगमगात अगर धूप, घन्ट रुनि झुनी॥

हरि जू की आरती बनी।

सूरदास प्रभु गिरिधर, गोपिन मन मोहत।

कोटि कन्दर्प छबि लखि, नागरी मनी॥

हरि जू की आरती बनी।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें