BhaktiVed
कृष्ण

जसोदा हरि पालनै झुलावै

भजनरचना: सूरदास (Surdas)Lori (lullaby) pad; Janmashtami jhula
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

जसोदा हरि पालनै झुलावै।

हलरावै दुलरावै मल्हावै, जोइ सोइ कछु गावै॥

मेरे लाल को आउ निंदरिया, काहे न आनि सुवावै।

तू काहे नहिं बेगहिं आवै, तोको कान्ह बुलावै॥

जसोदा हरि पालनै झुलावै।

कबहुँ पलक हरि मूँदि लेत हैं, कबहुँ अधर फरकावै।

सोवत जानि मौन ह्वै कै रहि, करि करि सैन बतावै॥

जसोदा हरि पालनै झुलावै।

इहि अन्तर अकुलाइ उठे हरि, जसुमति मधुरै गावै।

जो सुख सूर अमर मुनि दुरलभ, सो नँद भामिनि पावै॥

जसोदा हरि पालनै झुलावै।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें