BhaktiVed
कृष्ण

मैया कबहुँ बढ़ैगी चोटी

भजनरचना: सूरदास (Surdas)
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

मैया कबहुँ बढ़ैगी चोटी।

किती बार मोहि दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी॥

तू जो कहति बल की बेनी ज्यों, ह्वै है लाँबी मोटी।

काढ़त गुहत न्हवावत जैहै, नागिन सी भुइँ लोटी॥

मैया कबहुँ बढ़ैगी चोटी।

काचो दूध पियावति पचि पचि, देति न माखन रोटी।

सूरज चिरजीवौ दोउ भैया, हरि हलधर की जोटी॥

मैया कबहुँ बढ़ैगी चोटी।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें