BhaktiVed
कृष्ण

निसिदिन बरसत नैन हमारे

भजनरचना: सूरदास (Surdas)
लिपि
Text size

इस पाठ की संपादकीय समीक्षा आवश्यक है।

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा आवश्यक

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

निसिदिन बरसत नैन हमारे।

सदा रहत पावस ऋतु हम पर, जब ते स्याम सिधारे॥

दृग अंजन लागत नहिं कबहूँ, उर कपोल भये कारे।

कंचुकि पट सूखत नहिं कबहूँ, उर बिच बहत पनारे॥

निसिदिन बरसत नैन हमारे।

आँसू सलिल भये पग थाके, बहे जात सित तारे।

सूरदास प्रभु यहि गति भई, बिन दरसन परम कुमारे॥

निसिदिन बरसत नैन हमारे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें