BhaktiVed
All deities

Ghadi Ek Nahin Jai Re

Bhajan
Script
Text size

Editorial review · Review not recorded

The recorded review date is shown when available. Script conversion is not translation; traditional versions may differ.

घडी एक नहीं जाय रे, तुम दरसन बिन मोय,

तुम हो मेरे प्राणजी, कासूं जीवण होय.

धान न भावै, नींद न आवै, बिरह सतावै मोय,

घायल सी घूमत फिरुं रे, मेरो दरद न जाणे कोय.

दिवस तो खाय गवाईयो रे, रैण गवाई सोय,

प्राण गवाया झरतां रे, नैन गवाया रोय.

जो मैं ऐसी जाणती रे, प्रीति कियां दुःख होय,

नगर ढंढेरा फेरती रे, प्रीति करो मत कोय.

पंथ निहारुं, डगर बुहारुं, ऊभी मारग जोय,

मीरां के प्रभु कब रे मिलोगे, तुम मिलियां सुख होय.

No video for this text yet.Search on YouTube

Also read