BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

घूँघट के पट खोल रे

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

घट घट में वही साँईं रमता, कटुक वचन मत बोल रे।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

धन जोबन का गरब न कीजै, झूठा पचरंग चोल रे।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

सुन्न महल में दियना बारि ले, आसन से मत डोल रे।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

जोग जुगत से रंग महल में, पिय पायो अनमोल रे।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

कहै कबीर आनन्द भयो है, बाजत अनहद ढोल रे।

घूँघट के पट खोल रे, तोहे पिया मिलेंगे।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें