BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
फ़ॉन्ट साइज़

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

हीरा पायो गाँठ गठियायो, बार बार वाको क्यों खोले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

हलकी थी तब चढ़ी तराजू, पूरी भई तब क्यों तोले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

सुरत कलारी भई मतवारी, मदवा पी गई बिन तोले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

हंसा पाये मानसरोवर, ताल तलैया क्यों डोले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

तेरा साहिब है घट माहीं, बाहर नैना क्यों खोले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, साहिब मिल गये तिल ओले।

मन मस्त हुआ तब क्यों बोले।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें