BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

मन लागो मेरो यार फकीरी में

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

जो सुख पावो राम भजन में, सो सुख नाहिं अमीरी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

भला बुरा सब का सुन लीजै, कर गुजरान गरीबी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

प्रेम नगर में रहनी हमारी, भली बनि आई सबूरी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

हाथ में कूँड़ी बगल में सोटा, चारों दिसा जागीरी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

आखिर यह तन खाक मिलेगा, कहाँ फिरत मगरूरी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

कहत कबीर सुनो भाई साधो, साहिब मिलै सबूरी में।

मन लागो मेरो यार फकीरी में।

ये भी पढ़ें