BhaktiVed
निर्गुण / ज्ञान

उड़ जाएगा हंस अकेला

भजनरचना: कबीर (Kabir)
लिपि
Text size

संपादकीय समीक्षा · समीक्षा दर्ज है
समीक्षा की तारीख (UTC)

समीक्षा दर्ज होने पर उसकी तारीख दिखाई जाती है। लिपि बदलना अनुवाद नहीं है। परंपराओं में पाठांतर हो सकते हैं।

उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला।

जैसे पात गिरे तरुवर के, मिलना बहुत दुहेला।

ना जानूँ किधर गिरेगा, लग्या पवन का रेला॥

उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला।

जब होवे उमर पूरी, जब छूटेगा हुकुम हुज़ूरी।

जम के दूत बड़े मज़बूत, जम से पड़ा झमेला॥

उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला।

दास कबीर हरि के गुण गावै, वाह हरि को पारन पावै।

गुरु की करनी गुरु जाएगा, चेले की करनी चेला॥

उड़ जाएगा हंस अकेला, जग दर्शन का मेला।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें

ये भी पढ़ें