BhaktiVed
ॐ

आज रंग है री माँ

भजनरचना: अमीर खुसरो (Amir Khusro)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

आज रंग है री माँ, रंग है री।

मोरे महबूब के घर रंग है री॥

सजन मिलावरा इस आँगन में, आज रंग है री माँ, रंग है री।

मोहे पीर पायो निजामुद्दीन औलिया, आज रंग है री॥

देस बिदेस में ढूँढ फिरी हूँ, तोरा रंग मन भायो निजामुद्दीन।

जग उजियारो जगत उजियारो, मैं तो ऐसो रंग और नहीं देख्यो॥

आज रंग है री माँ, रंग है री।

मोरे महबूब के घर रंग है री॥

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Amir Khusro, traditional sufi kalam; text as commonly sung

ये भी पढ़ें