BhaktiVed
कृष्ण

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

कोई कहै छानै, कोई कहै चुपकै, लियो री बजन्ता ढोल।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

कोई कहै मुँहघो, कोई कहै सुहँगो, लियो री तराजू तोल।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

कोई कहै कारो, कोई कहै गोरो, लियो री अमोलक मोल।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

या ही कूँ सब जाणत है, लियो री आँखी खोल।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

मीरा कूँ प्रभु दरसण दीज्यो, पूरब जनम को कोल।

माई री मैं तो लियो गोविन्दो मोल।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें