BhaktiVed
राम

राम नाम रस पीजै मनुआँ

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

राम नाम रस पीजै मनुआँ, राम नाम रस पीजै।

तज कुसंग सतसंग बैठ नित, हरि चरचा सुण लीजै।

राम नाम रस पीजै मनुआँ।

काम क्रोध मद लोभ मोह कूँ, बहा चित्त से दीजै।

राम नाम रस पीजै मनुआँ।

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, ताहि के रंग में भीजै।

राम नाम रस पीजै मनुआँ।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें