BhaktiVed
Nirgun / Gyan

Maya Mahathgini Ham Jani

BhajanAuthor: कबीर (Kabir)
Script
Text size

Editorial review · Review recorded
Recorded review date (UTC)

The recorded review date is shown when available. Script conversion is not translation; traditional versions may differ.

माया महाठगिनी हम जानी।

तिरगुन फाँस लिए कर डोलै, बोलै मधुरे बानी॥

केसव के कमला ह्वै बैठी, शिव के भवन भवानी।

पण्डा के मूरत ह्वै बैठी, तीरथ में भई पानी॥

माया महाठगिनी हम जानी।

जोगी के जोगिन ह्वै बैठी, राजा के घर रानी।

काहू के हीरा ह्वै बैठी, काहू के कौड़ी कानी॥

माया महाठगिनी हम जानी।

भगतन के भगतिन ह्वै बैठी, ब्रह्मा के ब्रह्मानी।

कहै कबीर सुनो भाई साधो, यह सब अकथ कहानी॥

माया महाठगिनी हम जानी।

No video for this text yet.Search on YouTube

Also read