BhaktiVed
कृष्ण

बसो मेरे नैनन में नन्दलाल

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

बसो मेरे नैनन में नन्दलाल।

मोहनी मूरति, साँवरी सूरति, नैना बने बिसाल।

अधर सुधारस मुरली राजत, उर बैजन्ती माल॥

बसो मेरे नैनन में नन्दलाल।

छुद्र घंटिका कटि-तट सोभित, नूपुर सबद रसाल।

मीरा प्रभु संतन सुखदाई, भक्त बछल गोपाल॥

बसो मेरे नैनन में नन्दलाल।

स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें