BhaktiVed
कृष्ण

जो तुम तोड़ो पिया मैं नाहिं तोड़ूँ

भजनरचना: मीराबाई (Meera Bai)

इस पाठ की जाँच अभी बाकी है।

जो तुम तोड़ो पिया, मैं नाहिं तोड़ूँ।

तोसों प्रीत तोड़ कृष्ण, कौन संग जोड़ूँ॥

तुम भये तरुवर, मैं भई पँखिया।

तुम भये सरोवर, मैं तेरी मछिया॥

जो तुम तोड़ो पिया, मैं नाहिं तोड़ूँ।

तुम भये गिरिवर, मैं भई चारा।

तुम भये चन्दा, मैं भई चकोरा॥

जो तुम तोड़ो पिया, मैं नाहिं तोड़ूँ।

तुम भये मोती प्रभु, हम भये धागा।

तुम भये सोना, हम भये सुहागा॥

जो तुम तोड़ो पिया, मैं नाहिं तोड़ूँ।

बाई मीरा कहे प्रभु, ब्रज के बासी।

तुम मेरे ठाकुर, मैं तेरी दासी॥

जो तुम तोड़ो पिया, मैं नाहिं तोड़ूँ।

इस पाठ का वीडियो नहीं है।YouTube पर खोजें
स्रोत: Meera Bai pad; standard Meera Padavali text as commonly sung

ये भी पढ़ें